Newshaat_Logo

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मई के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Weather Today: UP-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली में बदला मौसम, आज भी  IMD ने जारी किया अलर्ट - Rain wreak havoc in UP Bihar weather changed in  Delhi IMD issued alert

बिहार में आज भयंकर बारिश, 13 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी.. गिरेगा  ठनका

मौसम विभाग ने संताल परगना और आसपास के इलाकों में ज्यादा असर की संभावना जताई है. गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज का मौसम: यूपी-बिहार में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा  रहेगा वीकेंड, जानिए वेदर अपडेट | Mint

आज का मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को रांची, खूंटी, सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. 

jharkhand mausam ka hal heavy rainfall alert till 6 july झारखंड में होगी  झमाझम बारिश, 6 जुलाई तक कई शहरों में येलो अलर्ट, Jharkhand Hindi News -  Hindustan

28 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा) में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ह