Newshaat_Logo

21 जुलाई को झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.
 
Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेती-बाड़ी के कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की संभावना है.