Newshaat_Logo

असम चुनाव में बढ़ती सक्रियता के बीच हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में टेका माथा, झामुमो की दावेदारी को दी नई धार

Ranchi: गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार असम विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है.
 
Jharkhand

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं. 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन पिछले कई दिनों से असम में डेरा डाले हुए थे. यहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे.

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समय निकालकर गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां कामाख्या के दरबार में झारखंड और देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी कामना है. उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें एक बार फिर मां कामाख्या के दर्शन का अवसर मिला.

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार असम विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है.