पलामू में मौत बनकर दौड़ी हाइवा! नेशनल हाईवे पर स्कूल बस को मारी भीषण टक्कर, खलासी की मौके पर दर्दनाक मौत, दर्जनों मासूम बच्चे बाल-बाल बचे
Palamu: जिले के रेहला थाना क्षेत्र के कधवन के इलाके में एक हाइवा ने दो स्कूल बच्चों को टक्कर मार दी और खलासी को रौंद डाला जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि स्कूल के बच्चे बाल बाल बच गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बच्चों को बस में चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा
हादसा उस वक्त हुआ जब रेहला थाना क्षेत्र के कधवन के इलाके में स्कूली बस में बच्चे चढ़ रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार हाइवा मौके पर पहुंचा और स्कूल बस को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के दौरान बच्चों को बस पर चढ़ा रहे खलासी नूर मोहम्मद को हाइवा ने रौंद डाला. घटना में मोहम्मद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उन्हें इलाज के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया. हालांकि राहत वाली बात ये रही कि हादसे में कोई भी स्कूली बच्चा जख्मी नहीं हुआ.
हाइवा जब्त
वहीं रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवा को जब्त किया गया है और मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. मृतक नूर मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.







