केंद्रीय बजट कैसा हो और उसमें किन-किन प्रावधानों को शामिल किया जाए, आईए जानते हैं इस रिपोर्ट में...
Ranchi: अच्छी शिक्षा से देश का भविष्य सुधरेगा और अच्छे स्वास्थ्य सेवा से देश का वर्तमान. डॉ. स्टीफन खेस ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि झारखंड जैसे राज्य जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा सेवा की कमी है, इसके लिए केंद्रीय बजट में खास प्रावधान होगा...
Jan 28, 2026, 19:00 IST
Ranchi: केंद्रीय बजट कैसा हो और उसमें किन-किन प्रावधानों को शामिल किया जाए, चिकित्सक कैसा केंद्रीय बजट चाहते हैं, इसको लेकर झारखंड हेल्थ सर्विसेस एसोसिएशन (झासा) और अन्य चिकित्सकों की राय और सरकारी डॉक्टरों के एसोसिएशन 'झासा' के अध्यक्ष डॉ बिमलेश कुमार सिंह ने कहा कि बजट में मेडिकल फटर्निटी के लिए खास प्रावधान होना चाहिए.
झासा के अध्यक्ष डॉ. बिमलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज भी देश के सभी राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट नहीं है तो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट हैं, ऐसे में केंद्रीय बजट में हेल्थ सेक्टर के अंतर्गत ही इसका भी प्रावधान हो.
रांची के जेनरल सर्जन डॉ. अखिलेश झा ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि उनकी इच्छा है कि देश के ऐसे राज्य जो चिकित्सीय सुविधा में पिछड़ें हुए हैं, जहां संसाधनों की घोर कमी है वैसे राज्यों के लिए केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान होना चाहिए. डॉ.
अखिलेश झा ने कहा कि केंद्रीय बजट में पिछड़े राज्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान हो, ताकि पीएचसी,सीएचसी के साथ-साथ सदर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ें, नए-नए मेडिकल कॉलेज खुले और राज्य के लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े.
राजधानी रांची के युवा पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्टीफन खेस ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं. झारखंड का निवासी और युवा होने के नाते उन्हें लगता है कि इस बार के केंद्रीय बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य मद में सरकार सबसे अधिक बजट का प्रावधान करें.
अच्छी शिक्षा से देश का भविष्य सुधरेगा और अच्छे स्वास्थ्य सेवा से देश का वर्तमान. डॉ. स्टीफन खेस ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि झारखंड जैसे राज्य जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा सेवा की कमी है, इसके लिए केंद्रीय बजट में खास प्रावधान होगा.







