बाबूलाल जी को मैं बहुत हल्के में लेता हूं, उनका काम ही है ट्वीट करना भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर मंत्री इरफान अंसारी ने बड़े हल्के में कहा...
Bokaro: बाबूलाल मरांडी का काम ही है ट्वीट करना. उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने कई जानें बचाई हैं, लेकिन बाबूलाल जी को यह नहीं दिखता.
Feb 18, 2026, 14:57 IST
Bokaro: बाबूलाल मरांडी द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी को बहुत हल्के में लेता हूं मैं.
बाबूलाल मरांडी का काम ही है ट्वीट करना. उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने कई जानें बचाई हैं, लेकिन बाबूलाल जी को यह नहीं दिखता. अगर कोई मशीन खराब हो जाती है, तो वह उसका मुद्दा बनाते हैं, खुद बाबूलाल जी ने 20 साल तक क्या किया.
दरअसल, घटना बीते कई दिन पहले की है. जहां झारखंड के मुख्यमंत्री का पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस खराब हो गई थी और उसे ठीक करने में काफी देर लग गई, जिसके कारण एम्बुलेंस में ले जा रही एक महिला मरीज की मौत हो गई थी.
इस घटना को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया है और इस हादसे का जिक्र करते हुए सवाल खड़े किए हैं. साथ ही कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता ने ग्रामीणों को खटारा एम्बुलेंस के भरोसे छोड़ दिया है.
इस बीच बोकारो आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से इस बात को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है. वहीं बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर कहा कि बाबूलाल मरांडी का काम ही है ट्वीट करना. उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इरफान अंसारी ने कहा कि गाड़ी काफी पुरानी हो चुकी है. उसे मेंटेनेंस की जरूरत है. मशीन है तो खराब भी हो सकती है. नया टेंडर होगा तो उसे दुरुस्त किया जाएगा. हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था काफी अच्छी है.







