Newshaat_Logo

Helmet नहीं पहना तो कटेगा चालान! रांची में 45 हजार से ज्यादा कार्रवाई

Ranchi: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है. अगस्त महीने में बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45,724 वाहनों के चालान काटे गए. ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है.
 
Jharkhand

Ranchi: 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। महज 29 दिनों के दौरान 91,209 वाहनों का चालान काटा गया है। इन वाहनों पर कुल 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, रांची में 29 दिनों के भीतर 45,724 वाहन चालकों का बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में चालान किया गया। इसके बाद नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने के मामलों में 30,732 चालान काटे गए हैं।

वहीं, ओवर स्पीड के मामले में 4,047 और रेड लाइट जंप करने पर 3,796 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 268 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया है।

इन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कटा चालान

नियम उल्लंघन चालान की संख्या
बिना हेलमेट 45,724
नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग 30,732
ओवर स्पीड 4,047
रेड लाइट जंप 3,796
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 416
फिक्सर लाइट 272
बिना यूनिफॉर्म 129
फैंसी नंबर 163
नो एंट्री 812
इंश्योरेंस 130
सीट बेल्ट 206
ट्रिपल राइड 36
ड्रंक एंड ड्राइव 54
एक्स्ट्रा पैसेंजर 243
प्रेशर हॉर्न 83
पिलियन राइड 324
रॉन्ग साइड ड्राइव 3,311
पॉल्यूशन 229
मॉडिफाइड साइलेंसर 66
ब्लैक फिल्म 8
अन्य चालान 358

बिना हेलमेट सबसे ज्यादा कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों में सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई है। कुल 91,209 चालानों में 45,724 चालान इसी वजह से काटे गए। इसके बाद सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई हुई।

रांची की सड़कों पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप जैसे मामलों में भी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इन नियमों का उल्लंघन न सिर्फ कानून तोड़ना है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बन सकता है।

ट्रैफिक एसपी ने क्या कहा?

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि वाहनों का चालान करना और जुर्माना वसूलना विभाग का उद्देश्य नहीं है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय अपने सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें और ट्रैफिक नियमों का हर हाल में पालन करें।

उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़कों को सुरक्षित बनाना है।