Newshaat_Logo

झारखंड में अवैध घुसपैठ बना सियासी मुद्दा, बाबूलाल मरांडी ने NRC लागू करने की उठाई मांग

Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, लूट और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. विपक्ष का काम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना है, लेकिन सत्ता पक्ष कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी कर रहा है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि...
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता Babulal Marandi ने राज्य में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि विशेष रूप से संताल परगना क्षेत्र में अवैध घुसपैठ के कारण राज्य की जनसांख्यिकीय संरचना (डेमोग्राफी) तेजी से बदल रही है. मरांडी ने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से झारखंड में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने की मांग की जाएगी.

Babulal Marandi gets major relief from Jharkhand HC, orders cancellation of  five FIRs पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी  राहत, रद्द हुईं उनके ...

दुमका में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में वर्षों से जारी कथित अवैध घुसपैठ के कारण स्थानीय आबादी, विशेषकर आदिवासी समुदाय की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि संताल परगना जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में जनसंख्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है. इसका सबसे बुरा असर आदिवासी समाज पर पड़ा है. बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि यदि नागरिकता की स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तो वे केंद्र सरकार से झारखंड में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू करने की मांग करेंगे.

बाबूलाल मरांडी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 1951 में राज्य में आदिवासियों की जनसंख्या 35.38 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26.20 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने आशंका जताई कि आगामी जनगणना के आंकड़े और भी भयावह हो सकते हैं. उनके अनुसार, बंगाल के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं और पूरे देश में फैल रहे हैं. उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए एनआरसी के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है.

राज्य सरकार पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, लूट और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. विपक्ष का काम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना है, लेकिन सत्ता पक्ष कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी कर रहा है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार के पास उनके खिलाफ कोई सबूत है तो वह कार्रवाई करे.

राहुल गांधी ने किया था फोन...', INDIA गठबंधन की बैठक पर बोलीं ममता बनर्जी -  Mamata Banerjee Rahul Gandhi Opposition INDIA Alliance Meeting 17 December  ntc - AajTak

राहुल और ममता पर गुमराह करने का आरोप

एनआरसी और नागरिकता के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया. मरांडी ने कहा कि ये नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में पकड़े गए बांग्लादेशियों के रूट मैप का जिक्र करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए.

संगठन की बैठक में होंगे शामिल

इससे पूर्व, सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, पूर्व प्रवक्ता राजेश शुक्ल समेत कई नेता मौजूद थे. बाबूलाल मरांडी सोमवार को घाटशिला में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.