घने बादल, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने झारखंड के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शुक्रवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज (मंगलवार, 19 मई) झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज दक्षिणी झारखंड के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण राज्य में तेज हवा (50–60 किमी प्रति घंटा), वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.
)
इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी, ठनका और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है, उनमें- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज शामिल हैं. IMD के मुताबिक, इन जिलों में बारिश के दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
वहीं उत्तर-पश्चिमी झारखंड के सभी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है. इन हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही हैं.
इन जिलों में ज्यादा असर
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और जनता के लिए सलाह
- खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें
- वज्रपात के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
- अनावश्यक यात्रा टालें और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों तक यह स्थिति बनी रह सकती है, जिसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है







