रेल रोको आंदोलन का असर: आदिवासी कुड़मी समाज के विरोध से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला
खड़गपुर/रांची/चक्रधरपुर: आदिवासी कुड़मी समाज के “रेल टेका डहर छेका आंदोलन” ने शनिवार को रेलवे सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से शुरू हुए इस आंदोलन की वजह से दक्षिण-पूर्व रेलवे के कई सेक्शनों पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया।
कहाँ-कहाँ थमीं ट्रेनें
खड़गपुर मंडल के भंजपुर स्टेशन पर सुबह 5:02 बजे से 5:35 बजे तक आंदोलन चला। वहीं, राखामाइंस-गालुडीह रेलखंड और चक्रधरपुर मंडल के सिनी-गम्हरिया रेलखंड व सोनुआ स्टेशन पर रेल परिचालन पूरी तरह बंद रहा।
स्थिति को देखते हुए रेलवे ने आपात कदम उठाते हुए 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया, 9 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया और 5 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन किया। वहीं 21 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर नियंत्रित किया गया।
आज रद्द हुईं ये ट्रेनें
• हटिया-बर्धमान मेमू (13504)
• टाटानगर-गुआ मेमू (68019)
• गुआ-टाटानगर मेमू (68020, 68004, 68003)
• हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036)
• हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस (13514)
• रांची-पटना एक्सप्रेस (12366)
• रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22350)
• रांची-दुमका एक्सप्रेस (13320)
• भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू (68079)
• चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू (68080)
जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
• आद्रा-बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस (18013)
• रांची-चोपन एक्सप्रेस (18613)
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
• खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस (18085) → पुरुलिया में समाप्त
• खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035) → आद्रा में समाप्त
• आसनसोल-रांची (63598) → कोटशिला में समाप्त
• रांची-आसनसोल (63597) → पुरुलिया से शुरू
• पुरुलिया-झारग्राम (68024) → बाराभूम में समाप्त
जिन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर रखा गया
• रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) → बोकारो स्टील सिटी
• टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (20893) → मुरी
• हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) → सिल्ली
• अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस (12833) → राउरकेला
• मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (12859) → चक्रधरपुर
• और कुल 21 प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी की गईं।
यात्रियों को हो रही परेशानी
इस आंदोलन से हजारों यात्रियों की यात्रा बाधित हुई है। स्टेशन परिसरों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही निकलें।







