झारखंड में भाजपा नेता ने पूरे एनर्जी के साथ धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, CM हेमंत सोरेन ने भी किया WISH
Jharkhand Desk: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, "देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी को 75वें जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।"
Jharkhand Desk:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा शुरू किया. रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों के बीच मिठाइयां भी बांटी.
इधर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा,
"देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी को 75वें जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।"

इधर पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय को पीएम मोदी की विभिन्न तस्वीरों और गुब्बारों से सजाया गया है, वहीं सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए सुबह से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची स्थित बिरसा समाधि स्थल पर जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सफाई कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया. मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, जिन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता माना जाता है. हम सभी के लिए यह खुशी का दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से, नरेंद्र मोदी बिना कोई छुट्टी लिए, अथक परिश्रम करते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं. आज वे 75 वर्ष के हो रहे हैं और देश के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यही कारण है कि दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो पहले कभी सोचा भी नहीं गया था. इसलिए, हम सभी भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कर सकते हैं. हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है. राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे सपूत ने इस मातृभूमि में जन्म लिया. उन्होंने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर दिया है. उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, हर घर में शौचालय बनाए गए और उन्होंने 5 किलो अनाज देकर यह सुनिश्चित करने का सपना भी साकार किया कि भारत में कोई भी भूखा न मरे. बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने डीबीटी के माध्यम से खातों में सीधे पैसे भेजने का काम किया."
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है और आज हर भारतीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है और गौरवान्वित भी महसूस कर रहा है. ईश्वर उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं और उनके जीवन को स्वस्थ बनाए रखें ताकि वे इसी प्रकार माँ भारती की सेवा करते रहें.
रांची के अलावा देवघर में भी पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. बाबा धाम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही प्रधानमंत्री की मां को लेकर किए गए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भी नारे लगाए गए.

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीनबंधु परिहस्त ने कहा कि भारत नारी शक्ति की भूमि है. यहां हर नारी को मां के रूप में देखा जाता है. जब इस देश के प्रधानमंत्री की मां का अपमान हो, तो इससे दुखद और क्या हो सकता है? यह भारत की परंपरा नहीं है. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राबड़ी देवी, सभी हमारी मां के समान हैं. मां के सम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. उनके भावों ने पूरे परिसर को मौन से भर दिया और अगले ही पल सैकड़ों स्वर एक साथ गूंजे, "भारत अपनी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा."

वहीं इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु और भारत की प्रगति की कामना की. इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बाबा मंदिर के मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार को मंदिर में दैनिक पूजा में प्रयुक्त होने वाला चांदी का आसन और अंगूठी भेंट की. सांसद ने स्वयं मंदिर परिसर की सफाई भी की और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया. इस कार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को यह प्रेरणा दी कि स्वच्छता केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है. इसके अलावा दीनबंधु परिहस्त और उनके सहयोगियों ने गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को साड़ियां, धोती और मिठाइयां भी बांटीं.







