Movie prime

रांची में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए एक बार फिर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा...

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का बजट पिछले 10 वर्षों में 16 गुना बढ़ गया है. 57 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन बन रहे हैं...
 
Jharkhand News
Ranchi: झारखंड दौरे पर पहुंचे बजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य भवन से उनकी सरकार का देश के लिए क्या कर्तव्य है, उसके लिए अनेकों योजनाओं को 12 वर्षों से बजट के माध्यम से ला रहे हैं.
दूसरी ओर प्रदेश सरकार का क्या कर्तव्य है, उसमें वो फेल हो रही है. झारखंड के लोगों को जो विकसित भारत का संकल्प है, जो विकसित झारखंड होना चाहिए उससे बहुत दूर जा रही है.
उन्होंने कहा कि झारखंड को टैक्स डिवोल्यूशन के माध्यम से 2026- 27 में 51,236 करोड़ रूपये मिलने वाला है. इस 51,236 करोड़ रुपए के टैक्स डिवोल्यूशन को आप अच्छी तरीके से झारखंड के विकास के लिए खर्च कर सकते हैं या चाहे आप 'घोटाला' कर लीजिए.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार विकास कर ही नहीं रही है. जो पैसा केंद्र से आ रहा है, उसमें केवल घोटाला ही घोटाला हो रहा है. इस वजह से झारखंड लगातार पीछे छूटता जा रहा है.
स्पेशल असिस्टेंट मद में 11,657 हजार करोड़ झारखंड को मिला: अरुण सिंह
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने इस बार के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें झारखंड के विकास के लिए काफी कुछ प्रावधान हैं.
उन्होंने कहा कि अब तक स्पेशल असिस्टेंट मद में 11657 हजार करोड़ झारखंड को मिला है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह पैसा कहां गया? यह जानना जरूरी है.
एक तरफ मोदी सरकार सात वंदे भारत ट्रेन चला रही है. यहां पीएम मोदी ने 17,600 करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का बजट पिछले 10 वर्षों में 16 गुना बढ़ गया है. 57 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन बन रहे हैं. ऐसे में झारखंड सरकार कहां है? उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने आखिर हेमंत सरकार का क्या बिगाड़ रखा है, उनका भला यह सरकार क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने राज्य सरकार से आह्वान करते हुए कहा है कि एक तरफ झारखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर रही है.
केंद्र से मिले पैसे से होना चाहिए विकास कार्य: बीजेपी
उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां की सरकार को भी पूरी तत्परता और ईमानदारी के साथ, जो केंद्र की योजना है उसे अच्छी तरीके से लागू करना चाहिए और जो केंद्र से पैसा मिलता है, उसे विकास कार्यों में खर्च करें, जिससे विकसित झारखंड विकसित भारत का सपना साकार हो सके.
बीजेपी नेता अरुण सिंह ने इस बार के बजट को झारखंड सहित देश के लोगों के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि जहां एक तरफ कई योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया है. वहीं कई नई योजनाओं की शुरुआत भी की गई है.