Movie prime

देवघर की पतली गलियों में अब Google Maps पर कर सकते हैं भरोसा, देवघर यातायात पुलिस ने किया Google Maps को Update, पूरी जानकारी देखें यहाँ...

Deoghar: जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए देवघर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और नया कदम उठाया है. अब मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी 17 प्रमुख संकीर्ण मार्गों पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे जुड़े गूगल मैप को पुलिस ने जारी किया है. पुलिस प्रशासन ने इन मार्गों को गूगल मैप पर भी 'रोड क्लोज्ड' के रूप में अपडेट करा दिया है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु पहले ही वैकल्पिक और सुगम मार्ग चुन सकें.
 
DEOGHAR
Deoghar: बाबा वैद्यनाथ धाम में दर्शन के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. विशेष अवसरों और सावन जैसे पवित्र महीनों में ये संख्या लाखों तक पहुंच जाती है. ऐसे में मंदिर के आसपास को संकरी और तंग गलियों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही से अक्सर गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को असुविधा होती है, बल्कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है.

देवघर में गूगल मैप को किया गया अपडेट

जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए देवघर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और नया कदम उठाया है. अब मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी 17 प्रमुख संकीर्ण मार्गों पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे जुड़े गूगल मैप को पुलिस ने जारी किया है. पुलिस प्रशासन ने इन मार्गों को गूगल मैप पर भी 'रोड क्लोज्ड' के रूप में अपडेट करा दिया है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु पहले ही वैकल्पिक और सुगम मार्ग चुन सकें.

गलियों में फंस जाती थी सैलानियों की कार

अक्सर देखा गया है कि बाहरी श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं और फिर मुसीबत में फंस जाते हैं. पहले मैप उन्हें ऐसी गलियों में पहुंचा देता था, जो बेहद संकरी हैं और जहां चार पहिया वाहन प्रवेश करते ही जाम की स्थिति बन जाती थी. अब देवघर यातायात पुलिस ने इन सभी मार्गों की लाइव एंट्री गूगल मैप पर बंद करा दी है.

आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन

आपात स्थिति में श्रद्धालु देवघर पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
  • वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा हेल्पलाइन: 9296913007
  • साइबर हेल्पलाइन: 1930
  • कंट्रोल रूमः 9241821642/112
चार पहिया वाहनों के लिए जिन प्रमुख मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें जलसार से मंदिर जाने का रास्ता, सब्जी मंडी मार्ग, आजाद चौक मार्ग, टावर चौक मार्ग तथा घोबिया गली, ड्रोलिया गली और डोमासी गली जैसी संकरी गलियां शामिल हैं. इन मार्गों पर अब केवल पैदल श्रद्धालुओं और दोपहिया वाहनों को ही सीमित अनुमति दी जाएगी, जबकि चार पहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोकना अनिवार्य होगा.
 

पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस की अपील

देवघर प्रशासन ने कहा कि बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें. मंदिर क्षेत्र में अवैध पार्किंग या प्रतिबंधित मागों में प्रवेश करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों की ओर से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा से पहले गूगल मैप पर लाइव ट्रैफिक की स्थिति अवश्य देख लें। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक तनाव और भीड़भाड़ से भी मुक्ति मिलेगी.