Movie prime

चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारत ने जारी रखा शानदार प्रदर्शन...दूसरे दिन भी जीते 7 स्वर्ण समेत 18 पदक

Jharkhand Desk: स्टेडियम में चल रही चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक जीते. इसके साथ ही भारत का कुल पदक आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है, जिसमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं.
 
RANCHI NEWS

Jharkhand Desk: रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ)-2025 शुक्रवार को शुरू हो गई. देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है. उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया.

साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का धमाकेदार आगाज, पहले दिन  अपने नाम किया 5 गोल्ड मेडल

स्टेडियम में चल रही चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक जीते. इसके साथ ही भारत का कुल पदक आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है, जिसमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं. श्रीलंका ने भी जोरदार चुनौती पेश की और 8 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए. नेपाल 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि बांग्लादेश और मालदीव ने एक-एक कांस्य जीता. भूटान को अभी तक कोई पदक नहीं मिला है.

साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भारत की बढ़त बरकरार, दूसरे दिन जीते  7 स्वर्ण समेत 18 पदक

चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के एथलीट्स ने बाधा दौड़, मिडल डिस्टेंस और थ्रोइंग इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया. महिला 100 मीटर हर्डल्स में भारत की नंधिनी के ने 13.56 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता. उनकी साथी मौमिता मंडल ने रजत और श्रीलंका की विजेवेरी विथा ने कांस्य प्राप्त किया.

पुरुष 110 मीटर हर्डल्स में भारत के मानव आर ने 13.78 सेकंड में स्वर्ण पर कब्जा जमाया. श्रीलंका के रानातुंगे रोशन को रजत और भारत के कृषिक एम को कांस्य मिला. महिला 1500 मीटर दौड़ में भारत की संजना सिंह ने 4:25.36 मिनट में गोल्ड जीतकर अपनी दूसरी स्वर्ण पदक झोली में डाला. श्रीलंका की डब्ल्यू.के.एल. अरच्च नीमाली को रजत और भारत की काजल कानवडे को कांस्य मिला.

साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का दम, 5000 मीटर रेस में  प्रिंस और संजना ने जीता गोल्ड

पुरुष 1500 मीटर में भारत के अर्जुन वास्कले ने 3:54.58 मिनट में स्वर्ण जीता. श्रीलंका के गल्लगे रुसीरु चाथ और रोजीदीन मोहामथु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. महिला 400 मीटर फाइनल में भारत की नीरू पाठक ने 53.15 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता, जबकि उनकी साथी ओलिंबा स्टेफी को रजत मिला. श्रीलंका की मेंडिस बलापुवा सयु ने कांस्य हासिल किया.

महिला डिस्कस थ्रो में भारत ने क्लीन स्वीप किया. सीमा ने 55.14 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण जीता, निधि ने रजत और श्रीलंका की असगिरिये गेदारा विनोद ने कांस्य जीता. पुरुष डिस्कस थ्रो में किर्पाल सिंह ने 56.22 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि साथी खिलाड़ी निर्भय सिंह ने रजत जीता. श्रीलंका के डब्ल्यू.डी.एम. मिलांत संपत को कांस्य मिला.

साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का दम, 5000 मीटर रेस में  प्रिंस और संजना ने जीता गोल्ड

पुरुष हाई जंप में श्रीलंका के ए. समरवीरा ने 2.17 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता. भारत के रोहित ने 2.15 मीटर के साथ रजत और आदर्श राम ने 2.09 मीटर के साथ कांस्य जीता. पुरुष 400 मीटर में श्रीलंका के हेवा कुमारगे कालिन ने 46.21 सेकंड में स्वर्ण हासिल किया. भारत के मो. अशफाक को रजत और श्रीलंका के कुरुविटेजे काल्हारा को कांस्य मिला.

रिले में श्रीलंका ने तोड़ा रिकॉर्ड

पुरुषों की 4x100 मीटर रिले में श्रीलंका की टीम ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 39.99 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया. भारत ने 40.65 सेकंड में रजत और बांग्लादेश ने 40.94 सेकंड में कांस्य जीता. महिलाओं की 4x100 मीटर रिले में भी श्रीलंका ने 44.70 सेकंड में स्वर्ण जीता. भारत ने 44.93 सेकंड में रजत, जबकि मालदीव ने 47.79 सेकंड में कांस्य प्राप्त किया.

रविवार को होगा भव्य समापन समारोह

यह चैंपियनशिप रविवार को अपने अंतिम दिन में प्रवेश करेगी. कल इसका भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसके मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो होंगे. इस अवसर पर खेल निदेशक शेखर जमुआर ने कहा कि अब तक सभी खेलों का बेहतर आयोजन हुआ है. कल इन खेलों का समापन समारोह होगा और हमें गर्व है कि झारखंड ने दक्षिण एशिया के इतने बड़े आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न किया.

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने कहा कि इन खेलों के बाद मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में और भी बड़े स्तर पर आयोजन होंगे. उन्होंने कहा कि पहले सरकार और खेल संघों के बीच तालमेल की कमी थी, लेकिन मौजूदा सरकार में यह रिश्ता काफी मजबूत हुआ है. इसी समन्वय के कारण आज झारखंड इस स्तर का आयोजन करने में सक्षम हुआ है.

इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन के अंत में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि श्रीलंका करीब-करीब बराबरी पर पीछे है। नेपाल तीसरे स्थान पर कायम है. एथलीट्स और अधिकारियों ने झारखंड सरकार और आयोजन समिति की विश्वस्तरीय व्यवस्था, आतिथ्य और खेल सुविधाओं की सराहना की. सभी ने कहा कि रांची में आयोजित यह चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई खेलों के लिए एक नया मानक स्थापित कर रही है.