Newshaat_Logo

झारखंड के कई हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 12 जून को भी रांची सहित 18 जिलों रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है.
 
JHARKHAND

Ranchi: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 12 जून 2026 के लिए झारखंड सहित कई राज्यों में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 

कल का मौसम, 11 जून 2026: 24 घंटे के अंदर 16 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का  अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट - weather tomorrow 11 june 2026  thunderstorm

गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी के आकाश में काले बादल छा गए और 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. रांची में करीब 41 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया. वहीं, आंधी ने राजधानी रांची और आसपास के इलाके में तबाही मचा दी. राजधानी रांची में करीब आधा दर्जन पेड़ गिर गए. वहीं, जमशेदपुर में 11 और चाईबासा में 10 मिमी बारिश हुई. 

Weather Report: अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में तेज हवाओं संग भारी बारिश  की आशंका, IMD ने जारी की चेतावनी

आज का मौसम 

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 12 जून को भी रांची सहित 18 जिलों रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कई जगहों पर वज्रपात और मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है. खास कर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सभी 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और चतरा में तेज हवा के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना है. 

Tropical Beach In Miami Tropical Windy Weather With Palm Tree Strong Wind  Exotic Nature Palm Tree On Windy Weather Hurricane In Florida Palm Tree In  Hurricane Weather Palm Leaves Rustling Stock Photo -

सावधानियाँ:

  • तेज हवाओं से गिरने वाले पेड़, बिजली गिरना और बिजली कटौती जैसे जोखिम बढ़ सकते हैं.
  • खुले इलाकों में जाने से बचें और यदि वाहन चला रहे हैं तो तेज हवा के दौरान विशेष सावधानी बरतें.
  • किसानों को अपने फसलों का प्रबंध और जलनिकासी का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

IMD ने आज देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफानी हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें झारखंड भी शामिल है. हवाओं की गति कुछ स्थानों पर 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

13 जून का मौसम 

शनिवार को भी मौसम विभाग ने रांची सहित खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंधी, बारिश व वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट है.