Movie prime

रांची में भारत–साउथ अफ्रीका वनडे शुरू:स्टेडियम के बाहर सुबह से उमड़ी भारी भीड़, कड़े सुरक्षा इंतजाम...

Jharkhand Desk: मैच को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. सुरक्षा के लिए 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. लगभग तीन साल बाद रांची में वनडे मैच हो रहा है, जिसके कारण दर्शकों में काफी उत्साह है. सभी टिकट तेजी से बिक चुके हैं...
 
INDIA SOUTH AFRICA

Jharkhand Desk: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. मैच को लेकर शहर में सुबह से ही गजब का उत्साह देखने को मिला। फैंस की भीड़ स्टेडियम के बाहर लंबी कतारों में नजर आई. किसी ने विराट कोहली की जर्सी पहन रखी थी, तो कोई रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए बेसब्र दिखा. पूरा इलाका नीली जर्सियों से पट गया। माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया.

india vs south Africa one day ranchi stadium entry gates vvip entries  security 2000 jawans deployed know all updates 2000 जवान, VVIP के लिए अलग  रूट; IND VS SA मैच में सुरक्षा

दिलचस्प बात यह है कि इस मैच का जुनून सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहा. कतारों में कई राज्यों और विदेशों से आए फैंस भी शामिल रहे. दर्शकों ने कहा कि रांची में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कम होते हैं, इसलिए यह मैच उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. कोहली, रोहित और भारतीय गेंदबाजों को करीब से देखने का उत्साह हर चेहरा बता रहा था.

ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. शहर में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है. वाहन पार्किंग के लिए 10 अलग-अलग जगहें तय की गई हैं—सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर, डीएवी स्कूल मैदान, नेहरू स्टेडियम, मियां मार्केट, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान.

स्टेडियम में कई चीजें ले जाने पर प्रतिबंध है—कांच व प्लास्टिक की बोतलें, सिगरेट, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, धातु के कंटेनर, हथियार, हेलमेट, शराब, खाना, डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर और तंबाकू उत्पाद. प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि मैच बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.