122वीं जयंती पर याद किये गये जयपाल सिंह मुंडा
Jan 3, 2025, 15:38 IST
झारखंड आंदोलन के महान नेता, ओलिंपिक हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता, संविधान सभा के सदस्य और कुशल राजनीतिज्ञ "मांरग गोमके" जयपाल सिंह मुण्डा की 122वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रांची जिले के जयपाल सिंह स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य और रांची जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी एकत्रित हुए।
समारोह में संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, हरीश कुमार, दीपक वर्मा, राजू साहू, सम्मी सिंह, मोइज अख्तर, मोहमद अफसर, विक्की कुमार, कुणाल श्रीवास्तव, राकेश, नीरज, सुधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने जयपाल सिंह मुण्डा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।