Newshaat_Logo

राजस्थानी रंगों में रंगा जमशेदपुर, लोक संगीत, पारंपरिक व्यंजन और ऊंट की सवारी बना आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur: इस महोत्सव से गोपाल मैदान पूरी तरह से राजस्थानी रंग में सराबोर हो गया है. चारों तरफ राजस्थानी खुशबू, वहां की संस्कृति लोगों को खूब मोह रही है. इसका नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि आज की पीढ़ी जो राजस्थान नहीं जा सकती है, उन्हें इस ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती को समझने का मौका मिलेगा.
 
JHARKHAND

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में राजस्थान का नजारा देखने को मिल रहा है. राजस्थान की मिट्टी की खुशबू अपने देश की एक खूबसूरत संस्कृति को बयां कर रही है. अगर आप समर वेकेशन में राजस्थान घूमना चाहते हैं तो झारखंड के जमशेदपुर में राजस्थानी कला संस्कृति का आनंद ले सकते हैं, जिसमें राजस्थानी कला संस्कृति के साथ-साथ राजस्थान के परिवेश की झलकियां को बखूबी दिखाई जा रही हैं.

इस महोत्सव से गोपाल मैदान पूरी तरह से राजस्थानी रंग में सराबोर हो गया है. चारों तरफ राजस्थानी खुशबू, वहां की संस्कृति लोगों को खूब मोह रही है. इसका नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि आज की पीढ़ी जो राजस्थान नहीं जा सकती है, उन्हें इस ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती को समझने का मौका मिलेगा.

Rajasthan Festival Organized in Jamshedpur

दरअसल, जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिसमें राजस्थान की समृद्ध कला संस्कृति के साथ राजस्थानी खान-पान और सामाजिक कल्चर का संगम देखने को मिल रहा है. मैदान में प्रवेश करते ही ऐसा लग रहा है कि मानो राजस्थान में घूम रहे हैं.

इस महोत्सव में लोग ऊंट की सवारी का भी जमकर आनंद उठा रहे हैं. वहीं, जगह-जगह राजस्थानी कला को भी स्थापित किया गया है, जहां अपनों के साथ लोग सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं. राजस्थान महोत्सव में चोखी ढाणी एक विशेष थीम रखा गया है, जहां लोग पारंपरिक राजस्थानी माहौल में राजस्थानी व्यंजन का आनंद ले सकते हैं.

Rajasthan Festival Organized in Jamshedpur

आयोजनकर्ताओं का कहना है कि आज के दौर की पीढ़ी अपनी पुरानी कला संस्कृति को भूलती जा रही है. इस तरह के आयोजन के जरिए राजस्थान के इतिहास बताने के साथ वहां की हकीकत से रूबरू कराने का प्रयास है. राजस्थानी खान-पान के स्वाद का अपना एक अलग ही मजा है. ऐसे आयोजन के जरिए समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है. राजस्थान महोत्सव में पुराने जमाने का मशहूर बाइस्कॉप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इस बाइस्कॉप का आंनद उठा रहे हैं. लोगों को कठपुतली का नृत्य भी काफी मनमोहक लग रहा है.

Rajasthan Festival Organized in Jamshedpur

इस अद्भुत माहौल का आंनद लेने वालों का कहना है कि कभी सोचे नहीं थे कि राजस्थान जा पाएंगे, लेकिन यहां आकर ऐसा लग रहा है कि वो राजस्थान में घूम रहे हैं. जमशेदपुर की यही खूबसूरती है कि इस शहर में हमेशा कुछ अलग देखने का मौका मिलता है. आज के जमाने में राजस्थान जैसे ऐतिहासिक शहर के संस्कृति खान-पान के साथ वहां की सामाजिक व्यवस्था को समझने का मौका मिला है.