जमशेदपुर DC करन सत्यार्थी को फिर ACB का समन, शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया
Jharkhand Desk: ACB ने कर्ण सत्यार्थी से इससे पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच एजेंसी को अभी भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले हैं इसलिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ACB ने स्पष्ट किया है कि करन सत्यार्थी को इस मामले में गवाह के रूप में नहीं, बल्कि...
Nov 27, 2025, 15:45 IST
Jharkhand Desk: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. ACB ने उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने का समन भेजा है. ACB ने कर्ण सत्यार्थी से इससे पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन जांच एजेंसी को अभी भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले हैं इसलिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ACB ने स्पष्ट किया है कि करन सत्यार्थी को इस मामले में गवाह के रूप में नहीं, बल्कि आरोपी के तौर पर तलब किया गया है.






