Movie prime

Jharkhand Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ऐलान, 'झारखंड में खोले जाएंगे 100 पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस'

Jharkhand Budget Session: बजट का मकसद राज्य के ओवरऑल डेवलपमेंट, सोशल वेलफेयर और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन को तेज़ करना है. राज्य सरकार ने खर्च की इफेक्टिवनेस और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए हाउस में एक आउटकम बजट, जेंडर बजट और चाइल्ड बजट भी पेश किया.
 
 
Jharkhand Budget 2026 Highlights

Jharkhand Budget Session: झारखंड की हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विधानसभा में बजट पेश किया. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का है. यह बजट हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा इकोनॉमिक रोडमैप है, जिसे 'अबुआ दिशोम बजट' भी कहा जाता है. बजट का मकसद राज्य के ओवरऑल डेवलपमेंट, सोशल वेलफेयर और इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन को तेज़ करना है. राज्य सरकार ने खर्च की इफेक्टिवनेस और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए हाउस में एक आउटकम बजट, जेंडर बजट और चाइल्ड बजट भी पेश किया.

झारखंड बजट 2026-27 की मुख्य बातें-

  • स्वास्थ्य: कुल बजट 7,790 करोड़ रुपए; कैंसर उपचार के लिए 200 करोड़ अलग से

  • शिक्षा: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 16,251 करोड़ रुपए का प्रावधान.

  • पीएम स्कूल: प्रदेश में 100 नए 'पीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित होंगे.

  • महिला एवं बाल कल्याण: सुरक्षा और विकास हेतु 22,000 करोड़ रुपए का भारी आवंटन.

  • ग्रामीण विकास: गांवों के बुनियादी ढांचे के लिए 12,346 करोड़ रुपए स्वीकृत.

  • पंचायती राज: पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए 2,285 करोड़ रुपए खर्च होंगे.