Movie prime

झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हुई मौजूद

Jharkhand Desk: इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मौजूद हैं. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई विधायक मंत्री मौजूद है.
 
JHARKHAND NEWS

Jharkhand Desk: आज झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर विधानसभा में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मौजूद हैं. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई विधायक मंत्री मौजूद है. दीप प्रज्जवलन के साथ विधानसभा का रजत जयंती समारोह शुरू हुआ.

इस दौरान स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा को 2025 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिला. राज्यपाल, सीएम और स्पीकर ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. उत्कृष्ट विधानसभाकर्मी से संतोष कुमार, नीलम कुजूर, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम, रबीन्द्र पाल, मो.शाहिद हैदर को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान षष्ठम विधानसभा के सदस्यों के जीवन परिचय पुस्तक का लोकार्पण किया गया. झारखंड के 25 वर्षों के संसदीय गाथा आधारित सदन संवाद का लोकार्पण किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक राज सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया.