Newshaat_Logo

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

2 ऑक्टूबर यानी आज दो जयंती है एक गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती। इसे साथ ही आज विजयदशमी (दशहरा) भी है. आज के दिन देश के 2 महान पुरुषों को याद किया गया और उनकी जयंती मनाई गई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी.
 
JAYANTI SAMAROH
Jharkhand Desk: 2 ऑक्टूबर यानी आज दो जयंती है एक गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती। इसे साथ ही आज विजयदशमी (दशहरा) भी है. आज के दिन देश के 2 महान पुरुषों को याद किया गया और उनकी जयंती मनाई गई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी.

Jharkhand Desk: 2 ऑक्टूबर यानी आज दो जयंती है एक गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती। इसे साथ ही आज विजयदशमी (दशहरा) भी है. आज के दिन देश के 2 महान पुरुषों को याद किया गया और उनकी जयंती मनाई गई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

Image

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक पूज्य बापू का जीवन और आदर्श मानव कल्याण के प्रति समर्पित था. उनके विचार हर पीढ़ी को मानवता के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे.


उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण की बात की. ‘एक्स’ पर लिखा ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन. त्याग और राष्ट्रसेवा में समर्पित उनका जीवन हमें सदैव कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.

Image

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है. कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है. गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी, बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी.

Image

उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं, जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों का आह्वान किया कि सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनायें और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें.

Jharkhand Pays Tribute To Gandhi Shashtri Heant Soren And Kalpana Soren Jmm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया. कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे. उनके दिये गये नारे ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपारायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना सकते हैं.