Movie prime

अपराध का गढ़ बनता जा रहा झारखंड, एक बार फिर रांची पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी...एसएसपी को मिला धमकी भरा ईमेल

Ranchi: धमकी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा शुरू कर दी गई है. अब ये कौन कर रहा, क्यों कर रहा पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. ये कोई आम बात नहीं है जिसे  अबतक नहीं सुलझा पाया गया है.
 
BOMB THREAT

Ranchi: कभी कोर्ट कभी पुलिस मुख्यालय राजधानी रांची में ईमेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी देने का सिलसिला नहीं रूक रहा है. इस बार झारखंड पुलिस मुख्यालय और रांची के सीनियर एसपी को ईमेल भेजकर रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम विस्फोट में उड़ा देने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा शुरू कर दी गई है. अब ये कौन कर रहा, क्यों कर रहा पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. ये कोई आम बात नहीं है जिसे  अबतक नहीं सुलझा पाया गया है. 



अब पासपोर्ट कार्यालय उड़ाने की धमकी

सिविल कोर्ट और डीसी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल आते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई.

Ranchi passport office receives bomb threat

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने मॉल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हालांकि जांच में किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि "धमकी वाले ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है, एहतियातन पूरे गैलेक्सी मॉल की जांच की जा रही है. इसी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय अवस्थित है.