Movie prime

झारखंड पुलिस को जर्जर वाहनों से मिला छुटकारा, कानून व्यवस्था की मजबूत के लिए झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन

Ranchi: पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. जिससे राज्य पुलिस का बेड़ा अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया शामिल हैं.
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए एक अच्छी खबर है. वर्षों से जर्जर वाहनों के कारण बड़ी परेशानी झेल रहे पुलिस थानों के लिए 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस संबंध में निर्देश भी जारी दिया है. झारखंड में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है.

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. जिससे राज्य पुलिस का बेड़ा अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया शामिल हैं. ये वाहन राज्य के सभी जिलों में वितरित किए जाएंगे. जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेट्रोलिंग की पहुंच बढ़ेगी. विशेष रूप से राजधानी रांची और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को सबसे अधिक वाहनों का आवंटन मिला है, जो इन शहरों में बढ़ते अपराध और ट्रैफिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम है.

Vehicle allocation for Police

पुलिस संघ ने किया पहल का स्वागत

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दूरस्थ इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी. वाहनों के आवंटन से न केवल पेट्रोलिंग की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, त्वरित सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा. आदेश जारी होने के बाद जिलों में वाहनों का वितरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे पुलिसकर्मियों में उत्साह है और उम्मीद है कि कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेगा.

Vehicle allocation for Police

क्र. सं. जिला 4 पहिया वाहन 3 पहिया वाहन
1. बोकारो 39 53
2. पश्चिमी सिंहभूम 40 47
3. चतरा 19 22
4. देवघर 28 39
5. धनबाद 40 45
6. दुमका 20 28
7. गढ़वा 21 29
8. गिरिडीह 32 29
9. गोड्डा 17 33
10. गुमला 22 29
11. हजारीबाग 28 42
12. पूर्वी सिंहभूम 51 89
13. जामताड़ा 14 18
14. खूंटी 14 12
15. कोडरमा 14 21
16. लातेहार 18 15
17. लोहरदगा 14 19
18. पाकुड़ 11 18
19. पलामू 31 36
20. रामगढ़ 13 19
21. रांची 80 73
22 साहिबगंज 14 27
23. सराकेला 19 26
24. सिमडेगा 15 28
25. हेड क्वार्टर झारखंड, रांची 14 42