Newshaat_Logo

झारखंड राज्यसभा चुनाव के रुझान आए सामने, वोटों की गिनती के बीच बढ़ा सस्पेंस

Jharkhand Rajya Sabha Election: झामुमो नेता बैद्यनाथ राम को 31 और बीजेपी समर्थित परिमल नाथवाणी को 28 वोट मिले हैं. उनके पक्ष में गिरे 2 वोट इनवैलिड करार दिये गए. जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को 21 को वोट मिले हैं. उनके 1 वोट कैंसिल हुए.
 
JHARKHAND

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को 28 वोट मिले हैं, जबकि बैद्यनाथ राम के पक्ष में 31 वोट पड़े हैं. मतगणना की प्रक्रिया जारी रहने के कारण अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव की 3 सीटों पर 5 उम्मीदवार, झारखंड में होगा जबरदस्त मुकाबला

राज्यसभा चुनाव के इस मुकाबले पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं. शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. विभिन्न दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की हलचल भी तेज हो गई है.

झामुमो नेता बैद्यनाथ राम को 31 और बीजेपी समर्थित परिमल नाथवाणी को 28 वोट मिले हैं. उनके पक्ष में गिरे 2 वोट इनवैलिड करार दिये गए. जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को 21 को वोट मिले हैं. उनके 1 वोट कैंसिल हुए.

नाथवाणी को मिले 2 वोट कैंसिल

झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग के दौरान बड़ी जानकारी सामने आ रही है. नाथवाणी को 30 वोट मिले. इनमें से उनके 2 वोट कैंसिल हो गए. इसके अलावा एक और वोट इनवैलिड हुए हैं. यह वोट किसके पक्ष में गिरा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

मतदान पूरा

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान पूरा हो चुका है. झारखंड के सभी 81 विधायकों ने वोट डाला. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली. 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नथवाणी चुनाव लड़ रहे हैं.

वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रिजल्ट

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. काउंटिंग समाप्त होने के बाद रिजल्ट सामने आएगा. पहली सीट पर बैजनाथ राम जीत मानी जा रही है. जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नथवाणी के बीच मुकाबला है.

नाथवाणी ने अपनी जीत का किया दावा

भाजपा के मुख्य सचेतक और सबसे पहले मतदान करने वाले नवीन जायसवाल ने कहा, पार्टी के 21 विधायकों और आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा (रामविलास) के एक-एक विधायक ने राजग समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के पक्ष में मतदान किया. नाथवाणी ने अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए कहा, मुझे सभी पार्टियों का समर्थन है और जीत का भरोसा है. शाम तक सब स्पष्ट हो जाएगा.