Newshaat_Logo

Jharkhand Weather: 14 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 15-17 जून के बीच झारखंड में मानसून की एंट्री के आसार

Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को रांची समेत 14 जिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, बादल, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 14 जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 12 से 14 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है.

बिहार में तेज आंधी तूफान के साथ भयंकर बारिश! इन जिलों में आकाशीय बिजली मचा  सकती है तबाही

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, पलामू, चतरा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ क्षेत्रों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

रांची समेत 14 जिलों के लिए 11 जून को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को रांची समेत 14 जिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, बादल, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

12 से 14 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को भी कई जिलों में बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की-मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति अब 14 जून तक रहने की संभावना है.

Weather Alert North India: उत्तर भारत मौसम अगले हफ्ते प्री-मानसून आँधी-बारिश  तेज, ओलावृष्टि की संभावना

क्या है मॉनसून की स्थिति?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष भाग और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 से 17 जून के बीच प्रवेश करने की प्रबल संभावना है. मानसून के आगमन के साथ राज्य में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.