Movie prime

Jharkhand Weather Today: राज्य में ठंड का कहर तेज, 12 जिलों में जारी Yellow Alert

Jharkhand Desk: रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, आज खासतौर पर 8 जिले के लोगों को सतर्क रहना होगा. यहां पर सिर्फ सुबह और शाम नहीं, बल्कि 24 घंटे अच्छी खासी शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, चतरा व खूंटी शामिल हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री रहने की संभावना है.
 
Jharkhand Weather Today

Jharkhand Desk: राज्य में ठंड अचानक तेज हो गई है. उत्तरी पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने कई जिलों में पारा नीचे गिरा दिया है. शनिवार को रांची के मैक्लुस्कीगंज में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है. गुमला में भी पारा 6.2 डिग्री तक पहुंच गया.

झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बच्चे-बुजुर्ग रहें सावधान! पहाड़ों  की हवा से कांप रहा प्रदेश

झारखंड के गुमला शहर में ठंड के हालात ऐसे हैं कि यह शहर पूरी तरह से शिहर उठा है. क्योंकि यहां पर पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यह तापमान अक्सर दिसंबर के अंतिम हफ्ते के दौरान ही यहां देखा जाता था,  लेकिन इस बार नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंड का प्रकोप गुमला समेत लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जैसे जिले में जबरदस्त देखी जा रही है.

इन 8 जिलों में है कड़ाके की सर्दी
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, आज खासतौर पर 8 जिले के लोगों को सतर्क रहना होगा. यहां पर सिर्फ सुबह और शाम नहीं, बल्कि 24 घंटे अच्छी खासी शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है. पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, चतरा व खूंटी शामिल हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री रहने की संभावना है.

वहीं, अन्य जिलों की बात करें, तो रांची, गोड्डा, साहिबगंज समेत अन्य जिले में लोगों को खासतौर पर रात में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. क्योंकि इन जिलों में जहां न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री था, लेकिन 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की वजह से 12 डिग्री तापमान पहुंच सकता है. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.

18 के बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
रांची मौसम केंद्र के अनुसार 18 नवंबर से एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. जैसे अभी कुछ जिलों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन 18 तारीख के बाद से अचानक से 4 से 5 डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में देखने को मिलेगी और फिर सारी जिलों का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के बीच रहेगा.