Newshaat_Logo

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, दो दिनों के लिए Yellow Alert जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है. 24 और 25 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 
 
WEATHER

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 24 घंटों में और अधिक सक्रिय हो सकता है तथा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से 23 सितंबर को कोल्हान क्षेत्र में वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना है.

वहीं, 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन सभी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 सितंबर को पूरे झारखंड में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.