Movie prime

झारखंड को मिलेगा अपना AIRPORT जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, लोकसभा में कई बार MP विष्णु दयाल राम ने हवाई सेवा शुरू करने की उठाई थी मांग

Jharkhand Desk: मांग है कि 20 सीटर विमान से ही हवाई सेवा क्यों ना हो, लेकिन इसे शुरू किया जाए. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू से हवाई यात्रा शुरू करने के संबंध में लोकसभा में कई बार आवाज उठाई है.
 
JHARKHAND AIRPORT PROJECT

Jharkhand Desk: देश के आकांक्षी जिलों में से एक पलामू से जल्द ही हवाई यात्रा शुरू होने वाली है. उड़ानों के लिए बिड आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है, हालांकि यह अभी शुरुआती चरण में है. उम्मीद है कि जल्द हवाई यात्रा शुरू होगी. मांग है कि 20 सीटर विमान से ही हवाई सेवा क्यों ना हो, लेकिन इसे शुरू किया जाए. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू से हवाई यात्रा शुरू करने के संबंध में लोकसभा में कई बार आवाज उठाई है.

Palamu MP Vishnu Dayal Ram

पलामू के मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डे से हवाई यात्रा शुरू होने वाली है. उड़ान को लेकर यह कहा गया था कि हवाई अड्डा असुरक्षित है. बाउंड्री नहीं रहने के कारण इसे असुरक्षित माना गया था, लेकिन हवाई अड्डा के बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को हवाई अड्डे का निरीक्षण किया और बाद में पलामू की डीसी समीरा एस. से मिलकर स्थिति की समीक्षा की. 

दरअसल, चियांकी हवाई अड्डे को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत उड़ान योजना में शामिल किया गया है. हवाई अड्डे से रांची, वाराणसी, कोलकाता, दिल्ली और पटना के लिए उड़ानों की तैयारी चल रही है. पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि बाउंड्री से संबंधित समस्या का समाधान हो गया है और जल्द ही हवाई यात्रा शुरू होने की उम्मीद है. बिड को आमंत्रित किया जाना है. पूरे मामले को लोकसभा के आगामी सत्र में उठाया जाएगा. सांसद ने बताया कि रनवे का काम भी होगा.

हवाई यात्रा फिर से शुरू होने से इलाके के आर्थिक विकास में तेजी आएगी. कोई भी औद्योगिक घराना प्रमुख शहरों से दूरी पर विचार करती है. डालटनगंज और रांची के बीच की दूरी आने-जाने दोनों को मिलाकर लगभग 7 घंटे की है. कोई भी कारोबारी इतनी लंबा सफर नहीं करना चाहता. सांसद ने कहा कि उड़ानें शुरू होनी चाहिए, भले ही वे 20 सीटर विमान से ही क्यों न शुरू हों.