Newshaat_Logo

झारखंड के लोहरदगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

Lohardaga: इस बीच बुधवार को एक बार फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. इसके बाद पीड़िता की स्थिति गंभीर होने लगी. आरोपी पीड़िता को लेकर इलाज के लिए कुडू स्थित अस्पताल पहुंचा था. जहां पर पीड़िता को अस्पताल में छोड़कर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली.
 
JHARKHAND

Lohardaga: जिले में एक बड़ी वारदात हुई है. यह घटना सिर्फ आपराधिक दृष्टिकोण से बड़ी नहीं है बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली, रिश्तों पर भरोसे को कमजोर करने वाली और हैवानियत की हद को पार करने वाली है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच कर रही है.

मौसा के घर में रह रही थी पीड़िता

घटना लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की उम्र महज नौ साल है. लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली महज नौ साल की मासूम कैरो थाना क्षेत्र स्थित गांव में अपने मौसा मौसी के घर में रह रही थी.

काम की तलाश में चेन्नई गई मां

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने दूसरी शादी कर ली है, जबकि पीड़िता की मां रोजगार की तलाश में चेन्नई गई हुई है. जिसके कारण बच्ची को उसकी मौसी अपने घर ले लाई थी. इसी बीच बच्ची को घर में अकेली पाकर पीड़ित का मौसा लगातार मासूम के साथ हैवानियत करता रहा. साथ ही घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए उसे लगातार धमकाता भी रहा.

इस बीच बुधवार को एक बार फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. इसके बाद पीड़िता की स्थिति गंभीर होने लगी. आरोपी पीड़िता को लेकर इलाज के लिए कुडू स्थित अस्पताल पहुंचा था. जहां पर पीड़िता को अस्पताल में छोड़कर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. तभी मामले की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कुडू बस स्टैंड से पकड़ लिया.

इस मामले में कुडू थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को कुडू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. मामले में कुडू थाना पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.

एक नाबालिग के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की जा रही है: सादिक अनवर रिजवी, एसपी