Newshaat_Logo

झारखंड के लोहरदगा में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्ची भी गंभीर

Lohardaga: आखिर कैसे युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है. घटना को लेकर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली में दोहरे हत्याकांड की घटना हुई है.
 
JHARKHAND

Lohardaga: जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक सनकी युवक ने अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में युवक के पिता सुरेंद्र उरांव और पत्नी सुजाता उरांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी रेयांशी कुमारी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है.

double-murder-in-lohardaga-youth-killed-his-father-and-wife

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने खून से लथपथ मासूम बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

Double murder in Lohardaga youth killed his father and wife

इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इससे पहले पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने आप को घर में बंद कर लिया था. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा है. हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

गांव के लोग भी हैरान हैं कि आखिर कैसे युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है. घटना को लेकर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली में दोहरे हत्याकांड की घटना हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.