JMM ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार को बंपर जीत पर शुभकामनाएं देते हुए एक सवाल का जवाब मांगा चुनाव, कैसे बिहार में जनादेश, ज्ञानदेश में बदल गया...
Jharkhand Desk: झामुमो नेता ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान 03 लाख वोटर बढ़ जाने को लेकर वहां के इंडिया ब्लॉक के दलों ने सवाल उठाए थे. उसी तरह एसआइआर में जो वोट कटे,उसमें बड़ी संख्या में जीवित लोगों को मृत बताकर नाम डिलीट करने के जो आरोप लगाए गए हैं उसे संज्ञान में लेकर...
Nov 20, 2025, 14:17 IST
Jharkhand Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पटना के गांधी मैदान में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को न्योता नहीं मिला है.
इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने नीतीश कुमार और उनके नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं को शुभकामनाएं दी.
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बिहार में जो जनादेश आया है उसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहारवासियों और जीत हासिल करने वाले दलों को शुभकामनाएं देता है, लेकिन इस सवाल का जवाब भी चाहता है कि कैसे बिहार में जनादेश, ज्ञानदेश में बदल गया.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और कोषाध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय वहां के इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने कई सवाल उठाए थे, उसका जवाब बिहार, झारखंड और देश की जनता जानना चाहती है.
झामुमो नेता ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान 03 लाख वोटर बढ़ जाने को लेकर वहां के इंडिया ब्लॉक के दलों ने सवाल उठाए थे. उसी तरह एसआइआर में जो वोट कटे,उसमें बड़ी संख्या में जीवित लोगों को मृत बताकर नाम डिलीट करने के जो आरोप लगाए गए हैं.
उसे संज्ञान में लेकर चुनाव आयोग को यह सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि बिहार के जिन-जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उसकी वजह क्या थी.
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बिहार में जीत के लिए एनडीए में शामिल दलों को शुभकामनाएं दी. साथ ही साथ चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए.







