Newshaat_Logo

बारिश में नहीं रुकेगा सफर, जलभराव रोकने के लिए NHAI ने हाईवे ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना किया शुरू

Ranchi: NHAI ने रांची-रामगढ़, रांची-जमशेदपुर और रांची-डाल्टनगंज मार्ग समेत अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराया है. इसका उद्देश्य बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से रोकना और यातायात को निर्बाध बनाए रखना है.
 
JHARKHAND

Ranchi: मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर जलजमाव और यातायात बाधित होने की समस्या से निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झारखंड में विशेष ड्रेनेज सफाई अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. NHAI ने रांची-रामगढ़, रांची-जमशेदपुर और रांची-डाल्टनगंज मार्ग समेत अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराया है. इसका उद्देश्य बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से रोकना और यातायात को निर्बाध बनाए रखना है.

NHAI: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने  शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

इस क्रम में सड़कों के रखरखाव और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया गया. एनएचएआई ने रांची-रामगढ़ मार्ग सहित रांची-जमशेदपुर मार्ग, रांची-डाल्टनगंज मार्ग और अन्य प्रमुख राजमार्गों पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत का काम शुरू कराया है.

यातायात को निर्बाध रखने के लिए साइड ड्रेन, बॉक्स कल्वर्ट और क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाओं की सफाई की जा रही है, ताकि बरसात के पानी की तेजी से निकासी की व्यवस्था हो सके. इसके अलावा, राजमार्गों पर जल जमाव वाले और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि भारी बारिश के दौरान भी यातायात प्रभावित न हो और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े. साथ ही, इन मार्गों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं.

इस मानसून अभियान को लेकर एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने कहा कि मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं, जिससे बारिश के दिनों में भी यात्रियों का सफर सुरक्षित रहेगा.