Newshaat_Logo

JPSC Civil Services PT Result जारी, 2204 अभ्यर्थी Qualify, अब 18 जुलाई से Mains परीक्षा

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 103 पदों के लिए सिविल सेवा रेगुलर प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. जेपीएससी ने यह परीक्षा आयोजित की थी और अब इसका परिणाम जारी किया गया है.
 
 
JHARKHAND

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक (PT) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 2204 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है और अब वे मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे. आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से किया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम और आगे की परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म नौ जुलाई 2026 (शाम पांच बजे) तक भरे जायेंगे. जबकि हार्ड कॉपी 14 जुलाई 2026 तक जमा होंगे. 

JPSC Civil Services: JPSC सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट जारी, 2204 अभ्यर्थी सफल,  18 जुलाई से मुख्य परीक्षा

JPSC मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. 18 जुलाई को प्रथम पाली में प्रथम पत्र और दूसरी पाली में द्वितीय पत्र, 19 जुलाई को प्रथम पाली में तीसरे पत्र और द्वितीय पाली में चौथे पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 20 जुलाई को प्रथम पाली में पांचवें और द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी. 950 अंको की मुख्य परीक्षा के बाद 100 अंक का इंटरव्यू का आयोजन होगा. मुख्य परीक्षा में प्रथम पत्र 100 अंक, द्वितीय पत्र 150 अंक की होगी, जबकि अन्य पत्र की परीक्षा 200-200 अंकों की होगी. इंटरव्यू के लिए न्यूनतम अर्हतांक (qualifying marks) की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. 

सिविल सेवा परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को राज्य के 564 केंद्रों पर ली गई थी. परीक्षा के लिए 2,17104 अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. जबकि प्रथम पाली में 110973 व द्वितीय पाली में 110875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसके बाद आयोग ने 20 अप्रैल 2026 को मॉडल आंसर -की जारी किया. खबर प्रकाश में आया, तो आयोग ने आसंर -की को वेबसाइट से हटा लिया. इसके बाद आयोग ने 21 अप्रैल को सुधार कर फिर से आंसर- की जारी किया. इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की गई, तो आयोग ने 26 मई 2026 को फिर फाइनल आंसर की जारी किया. मीडिया ने इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की, तो आयोग ने फाइनल आंसर की जारी करने के बाद 19 जून 2026 को फिर संशोधित मॉडल आंसर-की जारी किया. 

इधर सिविल सेवा परीक्षा में उम्रसीमा में छूट देने का मामला हाइकोर्ट चला गया था. हाइकोर्ट में सुनवाई के बाद पीटी रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया. इसके बाद ही आयोग ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया.

कुल 103 पदों पर होनी है नियुक्ति

सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 103 पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, जिला समादेष्टा (गृह) के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक (महिला बाल विकास) के तीन पद, सहायक निदेशक (कृषि) के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, कारीधीक्षक के दो पद, सहायक निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं. इनमें अनारक्षित के 50 पद, एसटी के 26 पद, एशसी के सात पद, बीसी वन के छह पद, बीसी टू के आठ पद व इडब्ल्यूएस के छह पद हैं. क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला को दो पद, दृषि नि:शक्त के दो पद, श्रवण नि:शक्त के चार पद और चलन नि:शक्त के एक पद तथा ऑटिज्म आदि के एक पद हैं.