Newshaat_Logo

आदिवासी युवाओं को स्टार्टअप फाउंडर बनाने के लिए JUT ने शुरू किया 'Idea Tribe-2026' कार्यक्रम

Jharkhand: कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को आइडिया डेवलपमेंट, बिजनेस मॉडल तैयार करने, प्रोटोटाइप बनाने, पिचिंग, निवेशकों से जुड़ने और स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी दी जाएगी. JUT का लक्ष्य वर्ष 2030 तक झारखंड से 100 से अधिक आदिवासी स्टार्टअप फाउंडरतैयार करना है, जिससे राज्य में नवाचार आधारित उद्यमिता को नई दिशा मिल सके.
 
jharkhand

Jharkhand: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) ने राज्य के आदिवासी युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘Idea Tribe-2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य आदिवासी छात्रों और युवाओं को स्टार्टअप फाउंडर बनने का अवसर देना और उन्हें अपने नवाचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और मेंटरशिप उपलब्ध कराना है.

Jharkhand Startup News: आदिवासी युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप फाउंडर बनने का  मौका, JUT ने शुरू किया 'आइडिया ट्राइब-2026'

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को आइडिया डेवलपमेंट, बिजनेस मॉडल तैयार करने, प्रोटोटाइप बनाने, पिचिंग, निवेशकों से जुड़ने और स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी दी जाएगी. JUT का लक्ष्य वर्ष 2030 तक झारखंड से 100 से अधिक आदिवासी स्टार्टअप फाउंडर तैयार करना है, जिससे राज्य में नवाचार आधारित उद्यमिता को नई दिशा मिल सके.

इसका उद्देश्य ट्राइबल स्टूडेंट इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करना और वर्ष 2030 तक झारखंड से 100 से अधिक आदिवासी स्टार्टअप फाउंडर तैयार करना है. कार्यक्रम के तहत स्टूडेंट्स अपने इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत करेंगे. चयनित प्रतिभागियों को कुल 20 से 25 लाख रुपये तक का सीड फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आईटीआई, स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षु, ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर, ट्राइबल एलुमनाई और युवा उद्यमी भाग ले सकते हैं. प्रत्येक टीम में दो से पांच सदस्य होंगे, जिनमें कम-से-कम एक सदस्य अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग का होना अनिवार्य होगा. 

क्या है फोकस एरिया

आइडिया ट्राइब-2026 के फोकस एरिया में क्रिटिकल मिनरल्स एंड माइनिंग इनोवेशन, ट्राइबल एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी एंड क्लाइमेट एक्शन, ट्राइबल आर्ट्स, कल्चर एंड टूरिज्म, एआई एवं डिजिटल इन्क्लूजन और वुमन-लेड एंटरप्राइजेज शामिल हैं. 

5 Phase में किया जाएगा आयोजित

कार्यक्रम पांच चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहले चरण में जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान 65 कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 10 हजार छात्रों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. दूसरे चरण में अगस्त-सितंबर के दौरान कैंपस आइडियाथॉन आयोजित होंगे, जिनसे 300 से 350 नवाचार आधारित आइडिया सामने आएंगे. तीसरे चरण में अक्तूबर में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका और पलामू में बूटकैंप आयोजित किए जाएंगे. इनमें से 100 से अधिक शीर्ष टीमों का चयन किया जायेगा. चौथे चरण में नवंबर में जेयूटी, रांची में ट्राइबल इनोवेशन ग्रैंड चैलेंज का आयोजन होगा, जिसमें शीर्ष 50 टीमें शॉर्टलिस्ट की जाएंगी.

इसके बाद दिसंबर में ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसमें शीर्ष 20 स्टार्टअप का चयन किया जाएगा. सीड ग्रांट के तहत तीन प्लेटिनम विजेताओं को दो-दो लाख रुपये, पांच गोल्ड विजेताओं को एक-एक लाख रुपये और 12 सिल्वर विजेताओं को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. महिला उद्यमियों और सोशल इंपैक्ट अवार्ड के लिए विशेष ग्रांट का प्रावधान किया गया है. कुल सीड फंड 20 से 25 लाख रुपये का होगा. चयनित टीमों को जेयूटी में प्री-इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, आइपी फाइलिंग, मार्केट लिंकेज, इन्वेस्टर कनेक्ट और स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन में भी सहयोग किया जाएगा.