Newshaat_Logo

झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS ट्रांसफर, ADG से लेकर SP स्तर तक 46 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Ranchi: झारखंड सरकार ने अपने गृह विभाग की अधिसूचना जारी कर 46 आईपीएस (Indian Police Service) अधिकारियों का तबादला किया है. इसके अलावा राज्य में 17 IAS अधिकारियों का भी तबादला इसी दौर में किया गया है. यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना के तहत लागू हुआ है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है.
 
IPS-officers-transferred-in-jharkhand

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. तबादलों की इस सूची में कई जिलों के एसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. लंबे समय से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव किया गया है. लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है. इस बड़े हाई-लेवल तबादले से प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों के एसपी बदल गए हैं. कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

कौन कहा गया

  • एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
  • आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

इन जिलों के SP बदले

  • निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां
  • आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा
  • नाथू सिंह मीणा को एसपी बोकारो
  • अनुदीप सिंह को एसपी पाकुड़
  • प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर
  • मुकेश कुमार लुनायत को एसपी रामगढ़
  • अनिमेष नैथानी को एसपी चतरा
  • अमन कुमार को एसपी हजारीबाग
  • कुमार शिवाशीष को एसपी कोडरमा
  • कपिल चौधरी को एसपी पलामू
  • शंभू कुमार सिंह को एसपी जामताड़ा
  • ऋषभ गर्ग को एसपी खूंटी
  • एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद
  • गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची
  • शुभम कुमार खंडेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
  • ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर

IG लेबल में भी बड़ा बदलाव

  • शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो
  • क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा
  • माइकलराज एस को आईजी रेल
  • सुनील भास्कर को जेएपी आईजी
  • आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
  • प्रशांत आनंद (प्रतीक्षारत) को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा
  • सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा
  • अजय कुमार को एसपी एसीबी
  • मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी
  • दीपक कुमार पांडेय को एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक
  • दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान बनाया गया
  • अंजनी अंजन (जेएपी-5)
  • रीष्मा रमेशन (जेएपी-9)
  • कुसुम पुनिया (जेएपी-8)
  • मूमल राजपुरोहित (रेल एसपी धनबाद)
  • दीपक कुमार (आईआरबी-1 जामताड़ा)
  • राजकुमार मेहता (एटीएस एसपी)
  • हरविंदर सिंह (एसपी विशेष शाखा)

वहीं, निखिल राय को रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.