Newshaat_Logo

झारखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका? SIR पर आया बड़ा अपडेट...जानें आखिरी तारीख

Ranchi:  झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का काम जारी है. 13 अक्टूबर 2026 के बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के तहत अब तक 7.97 लाख आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया है. वहीं, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 18,963 और नाम, पता सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के तहत 5,19,289 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं.
 
JHARKHAND

Ranchi:  झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम हटाने, विवरण में सुधार और पता बदलने से जुड़े आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत 7,97,000 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। इनमें 12 अक्टूबर को 11,415 आवेदन डिजिटाइज किए गए।

Jharkhand SIR: दस्तावेजों को लेकर न हों परेशान, जाति-आवासीय प्रमाणपत्र जरूरी नहीं; BLO से जानकारी लेकर ऐसे पूरी करें प्रक्रिया | sir documents caste residential certificate not required | India Daily

फॉर्म-7 के तहत 18,963 आवेदन डिजिटाइज

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार व स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक, अब तक फॉर्म-6A के तहत 117 आवेदनों का डिजिटाइजेशन हुआ है। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 18,963 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इनमें 12 अक्टूबर को 762 आवेदन शामिल हैं।

फॉर्म-8 के तहत 5.19 लाख आवेदनों का डिजिटाइजेशन

Haryana gets 3.77 lakh new voter applications, 40,162 deletion requests under SIR; Punjab process 99.21% complete

मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन या एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 के तहत अब तक 5,19,289 आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया है। इनमें 12 अक्टूबर को 3,954 आवेदन डिजिटाइज किए गए।

31 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन या स्थानांतरण से संबंधित दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित आवेदन और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

दावा-आपत्तियों के निपटारे के बाद झारखंड की अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में जिन मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाना है या मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार कराना है, उनके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना महत्वपूर्ण है। मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच कर लें, ताकि मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।