Newshaat_Logo

बिजली गिरने से झारखंड में 18 की गई जान, मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक जारी की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थिति को देखते हुए 8 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की गई है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून के बीच मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है. मंगलवार को राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई, लेकिन इस दौरान हुए वज्रपात ने बड़ा कहर बरपाया. राज्य के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अधिकांश लोग खेतों में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए.

झारखंड में बिजली गिरने से 18 की जान गई; 8 अगस्त तक चेतावनी जारी | गांडीव  लाइव

मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थिति को देखते हुए 8 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की गई है.

झारखंड के इन 11 जिलों में 3 घंटे में जोरदार बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात  का ऑरेंज अलर्ट Jharkhand Weather Today Heavy rains in 11 districts within 3  hours thunderstorm orange alert

कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

मंगलवार को रांची सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक कांके (रांची) में 76 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा लोहरदगा में 46 मिमी, रांची में 35 मिमी, सिमडेगा में 23 मिमी, बोकारो में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और खूंटी में 5 मिमी बारिश हुई. बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन वज्रपात की घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया.

झारखंड: 18 जुलाई को इन 10 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात

खेतों में काम कर रहे लोगों पर गिरी बिजली

वज्रपात से सबसे अधिक प्रभावित लोग वे रहे जो खेतों में धान रोपाई और अन्य कृषि कार्य कर रहे थे.

पलामू के मोहम्मदगंज में गाजी बिहार निवासी पुष्पा देवी (38) की बिजली गिरने से मौत हो गई.

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव की कदरून खातून (45) की भी वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई.

लातेहार जिले में सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव निवासी शिवनाथ उरांव की मौत हो गई, जबकि होटवाग गांव की निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं चंदवा प्रखंड के सुरली गांव में उपेंद्र उरांव (18) की भी वज्रपात से मौत हो गई.

दुमका, चतरा और गिरिडीह में भी भारी नुकसान

दुमका के रामगढ़ प्रखंड में धान रोपाई के दौरान आलतामुनी मरांडी (20) की मौत हो गई. इसी जिले में बाबूलाल हेंब्रम (30) और रोहित कुंअर (35) की भी खेत में काम करते समय बिजली गिरने से जान चली गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के चानी गांव में संजय भुईयां (30) की वज्रपात से मौत हो गई.

सबसे अधिक नुकसान गिरिडीह जिले में हुआ, जहां ठनका गिरने से चार किशोरों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए. घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

8 अगस्त तक जारी रहेगा खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा.

5 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं रांची में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

6 अगस्त को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

7 अगस्त को भी रांची, खूंटी, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ों के नीचे और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें.बारिश और गरज-चमक के समय सुरक्षित भवन में शरण लें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों में काम करने जाएं.