बारामती प्लेन हादसा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, सीएम, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख...
Ranchi: महाराष्ट्र के बारामती में चार्टड प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत तमाम नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बारामती विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. राज्यपाल ने ईश्वर से शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.
महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 28, 2026
मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों… pic.twitter.com/tNxTdrSM7u
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा है कि 'महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत ह्रदयविदारक समाचार मिला. अजित जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांगबुरु दिवंगत अजित समेत अन्य की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे'.







