Newshaat_Logo

बोकारो में बड़ा हादसा: पिंड्राजोरा गवाई पुल पर गैस टैंकर में लगी भीषण आग, NH-32 पर घंटों अफरा-तफरी

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिंड्राजोरा स्थित गवाई पुल पर एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही NH-32 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों में दहशत फैल गई. 
 
JHARKHAND

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिंड्राजोरा स्थित गवाई पुल पर एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही NH-32 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों में दहशत फैल गई. 

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. एहतियात के तौर पर पुल के आसपास यातायात रोक दिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैबताया जा रहा है कि 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें काफी तेज हो गईं और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया. 

पुलिस और दमकल विभाग पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा को देखते हुए एनएच-32 पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग गई . पुलिस ने एहतियातन गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही लोगों और वाहनों को रोक दिया है जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो. स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा डर इस बात को लेकर बना हुआ है कि अगर गैस टैंकर में ब्लास्ट हो जाता, तो गवाई पुल सहित आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद टैंकर से गैस लीक होकर काफी हद तक निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की आशंका कुछ कम हुई है.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी 

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. खबर लिखे जाने तक घटना की गैस टैंकर में आग लगी की घटना बनी हुई है.