रांची में बड़ा हादसा: टोल प्लाजा पर गिरी लाइट टावर, दो की मौत, पांच घायल
Feb 4, 2025, 14:55 IST

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक लाइट टावर अचानक गिरकर एक ऑटो पर आ गिरा। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खबर अपडेट जारी है...