टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनें एक हफ्ता के लिए रद्द, Booking करने से पहले एक बार जरूर कर ले check
Jharkhand Desk: जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, जगन्नाथपुर पुरुलिया-जगन्नाथपुर मेमू सेवा भी तीन दिनों तक बंद रहेगी. चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 25 और 26 नवंबर तक रद्द रहेगी.
Nov 24, 2025, 17:42 IST
Jharkhand Desk: दक्षिण पूर्व रेलवे ने विकास कार्य और तकनीकी कारणों की वजह से कई पैसेंजर ट्रेन के साथ मेमू ट्रेन के परिचालन को कुछ दिनों के लिए रद्द किया है. इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की गई है. ट्रेनों के रद्द होने से जमशेदपुर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 24 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक 19 पैसेंजर एवं मेमू ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. टाटानगर से राउरकेला, टाटानगर से बादामपहाड़, गुवा, बरकाकाना और हटिया तक चलने वाली अधिकतर पैसेंजर एवं मेमू ट्रेनों के परिचालन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. जिससे टाटानगर के यात्रियों को भी निर्धारित समय तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, जगन्नाथपुर पुरुलिया-जगन्नाथपुर मेमू सेवा भी तीन दिनों तक बंद रहेगी. चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन 25 और 26 नवंबर तक रद्द रहेगी.
- राउरकेला झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन (68029-68030) 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- झारसुगुड़ा- संबलपुर मेमू ट्रेन (68033-68034) 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा बरौनी मेमू ट्रेन (68125-68126) 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा बरकाकाना मेमू (68085-68086) ट्रेन 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- चाकुलिया-टाटा मेमू ट्रेन 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा चाईबासा मेमू 24,25 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी
- चाईबासा टाटा मेमू 25,26और 27 को रद्द रहेगी.
- बिरमित्रापुर- बरसुन-बिरमित्रापुर पैसेंजर ट्रेन 25 एवं 26 नवंबर को रद्द रहेगी.
- हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन 25 व 26 को रह रहेगी. राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन 26, 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा-हटिया मेमू ट्रेन 26 व 27 नवंबर तक रद्द रहेगी.
- हटिया-टाटा मेमू ट्रेन 25 व 26 नवंबर क रद्द रहेगी.
- झाड़ग्राम-पुरुलिया पैसेंजर ट्रेन 25,26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा बादामपहाड़ मेमू ट्रेन 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा-गुवा-टाटा 25 व 26 नवंबर को रद्द रहेगी.
- बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर, 6 और 13 दिसंबर को रद्द रहेगी.
इधर, रेलवे ने इन ट्रेनों के रद्द होने का कारण नहीं बताया है जबकि आईआरसीटीसी की साइट पर ट्रेन की पोजिशन रद्द बताई जा रही है.
27 नवबंर तक 19 पैसेंजर एवं मेमू ट्रेन रद्द
- राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (68044-68043) ट्रेन 25, 26 व 27 नवंबर को रद्द रहेगी.
- टाटा-बदामपहाड़-टाटा मेमू (68133 68134) ट्रेन 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी.







