Newshaat_Logo

मेदिनीनगर नगर निगम का डिजिटल प्लान, मोबाइल ऐप के जरिए सफाई, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट की शिकायतों का सीधा समाधान

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम अब डिजिटल व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. नगर निगम का अपना मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए आम नागरिक घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनके समाधान की स्थिति भी ट्रैक कर पाएंगे. इस पहल का उद्देश्य नगर निगम की सेवाओं को पारदर्शी, तेज और जनसुलभ बनाना है.
 
JHARKHAND MEDINAGAR

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम अब डिजिटल व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. नगर निगम का अपना मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए आम नागरिक घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनके समाधान की स्थिति भी ट्रैक कर पाएंगे. मतलब मेदिनीनगर नगर निगम भी बड़े शहरों के तरह स्मार्ट और हाइटेक तरीके से कार्य करेगा. नगर निगम का अपना ऐप होगा. जिसमें आम लोग अपनी समस्याओं को दर्ज कर सकेंगे. इतना ही नहीं ऐप के माध्यम से लोग अपना टैक्स भी भर सकेंगे और विभिन्न दस्तावेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं. मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ऐप बनाने के लिए पहल कर रही हैं. साथ ही नगर निगम के इलाके में आम लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही हैं.

(PDF) Smart Civic Issue Reporting System

हफ्ते भर में हो सकती है बैठक

इसी कड़ी में उप महापौर, वार्ड पार्षद और अधिकारियों के साथ एक सप्ताह के अंदर बड़ी बैठक की जाएगी. इस बैठक में अतिक्रमण और वाटर ब्लॉकेज को लेकर कड़े निर्णय लिए जाएंगे. मेयर अरुणा शंकर की तरफ से जानकारी साझा की गई है कि लोगों की समस्याओं का समाधान एक टाइम फ्रेम में किया जाएगा. नगर निगम एक ऐप तैयार कर रही है. जिसमें लोग अपनी शिकायत को भी दर्ज करवा सकेंगे.

Civic Issue Reporting App for Citizens | Smartcity 311

क्या होगा ऐप में खास?

नगर निगम के इस मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिकों को कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी.

  • सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायत
  • जलापूर्ति की समस्या
  • स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना
  • नाली जाम, कचरा उठाव, अतिक्रमण से जुड़ी शिकायत
  • शिकायत की फोटो और लोकेशन अपलोड करने की सुविधा
  • शिकायत पर हुई कार्रवाई की रियल-टाइम जानकारी

आम जनता को मिलेगी राहत

अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. मोबाइल ऐप से शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचेगी, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी. इससे न केवल नागरिकों की परेशानी कम होगी, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी बनेगी. 

May be an image of one or more people, temple and text

मेदिनगर मेयर अरुणा शंकर ने क्या कहा 

मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि ऐप के माध्यम से सफाई, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी की शिकायत, होल्डिंग टैक्स, कमर्शियल टैक्स, मोहल्ले में लावारिस कुत्तों की शिकायत, लावारिस मवेशियों की शिकायत, मोहल्ले में पड़े कूड़े, डोर टू डोर जैसे शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं. जबकि वे सुझाव भी दे सकते हैं. मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड आयुक्त इस ऐप पर हर एक शिकायत को देख सकते हैं. मेयर ने कहा कि वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करेगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा. पूरे मामले में नगर निगम एक्टिव तरीके से कार्य करेगी.