Newshaat_Logo

सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन का संदेश, ट्रैफिक विभाग ने आम जनता को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Ranchi: कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, तेज रफ्तार से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई. 
 
jharkhand

Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक विभाग और आम जनता एक मंच पर आए. इस दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, तेज रफ्तार से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई. इसके तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है. साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है.

शुक्रवार को राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया. रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई इस वॉकथॉन में सैकड़ों की संख्या में युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वॉकथॉन की शुरुआत से पहले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया गया. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

Road Safety Walkathon in Ranchi

झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरुकता अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करना ही नहीं, बल्कि लोगों में सिविक सेंस विकसित करना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है.

झारखंड में बेहतर ट्रैफिक संस्कृति विकसित करना समय की जरूरत है. रांची से इस अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है, ताकि इसका सकारात्मक संदेश पूरे झारखंड में पहुंचे और लोग यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करें.

Road Safety Walkathon in Ranchi

परिवहन विभाग का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है. ऐसे जनजागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.