Newshaat_Logo

मौसम विभाग की चेतावनी: 18-19 जून को झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

Jharkhand Weather Update: इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी सात जिलों में भी तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 18 और 19 जून 2026 को झारखंड में मौसम फिर से सक्रिय होगा और राज्य के कई जिलों में तेज़ आंधी-बारिश, वज्रपात एवं तेज हवा की आशंका है. इसी के कारण रांची समेत कुल 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसका मतलब है कि अस्थिर और खतरनाक मौसम की स्थितियाँ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है.  

आज का मौसम 5 जून 2026: 80 KM/H की तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश! मानसून के  साथ 19 राज्यों पर मौसम का बड़ा खतरा | Mint

18-19 जून का मौसम

गुरुवार और शुक्रवार यानी 18 और 19 जून को रांची सहित 17 जिलों में दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना है. इनमें खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी सात जिलों में भी तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक रांची में 18 जून और 19 जून को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Thunderstorm-Rain Alert: 80KM  की तबाही, 19 राज्यों में आंधी-तूफान का IMD अलर्ट - News18 हिंदी

20 जून का मौसम 

पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जून को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

जून में हुई कम बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल एक जून से 17 जून के बीच झारखंड में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है. एक जून से 17 जून तक झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस अवधि में सामान्य बारिश 67 मिमी होनी चाहिए थी.