Newshaat_Logo

मौसम विभाग का Alert: 11 जून से झारखंड में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां होंगी तेज

Ranchi: आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है...
 
JHARKHAND

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आज का मौसम: रांची, जमशेदपुर... झारखंड में तेज हवाओं का अलर्ट, गरज-चमक के  साथ होगी झमाझम बारिश! IMD की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 से 11 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं 11 जून से मौसम की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

आज का मौसम, 6 जून: शनिवार को झमाझम होगी बारिश, IMD ने तेज हवाएं चलने का  दिया अलर्ट Aaj ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast  imd rain alert

झारखंड के मौसम में बदलाव की मुख्य वजह वातावरण में सक्रिय दो ट्रफ प्रणालियां और दक्षिण-पश्चिम मानसून की लगातार बढ़त है. एक तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से होते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के रास्ते उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है. वही दूसरी तरह पूर्वी बिहार से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. इन दोनों प्रणालियों के कारण झारखंड में नमी की आपूर्ति बनी हुई है, जिससे वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.

9 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार को राज्य के दक्षिणी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

तापमान पर पड़ेगा असर

पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा था लेकिन अब मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिख सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और बादलों की वजह से अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रांची में 9 जून को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

10 जून को इन इलाकों पर रहेगा असर

10 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस दिन भी गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

11 जून को और सक्रिय हो सकता है मौसम

11 जून को मौसम गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची तथा आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्जन और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. खेतों में काम कर रहे किसान मौसम की स्थिति पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए कच्चे ढांचे और खुले में रखे सामान को सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई है.

अगले कुछ दिनों का संकेत

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 से 14 जून के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में रुक रुककर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वज्रपात के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी भारत में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं. इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बढ़ गई है.

मौसम विभाग ने लोगों से ताजा मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.