Monsoon की धमाकेदार एंट्री, 10 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का Yellow Alert जारी
Jharkhand Weather Update: मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफ़ान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची औसत बारिश दर्ज कर रही है, जबकि गढ़वा, पलामू, धनबाद जैसे जिलों में अभी सूखे जैसे हालात हैं. आगामी दिनों में मानसून और सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. सोमवार को दिनभर हुई रुक-रुक कर बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली.
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो प्रमुख हैं. इसके बावजूद, राज्य में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है, जिससे खेती-किसानी को लेकर चिंता बनी हुई है. मौसम विभाग ने आगामी 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

10 जुलाई तक का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा. आज यानी मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके अलावा, 8 जुलाई को उत्तर-पूर्वी झारखंड में भारी बारिश होगी, जबकि 9 और 10 जुलाई को भी राज्यभर में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा.
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) July 6, 2026
प्रमुख शहरों में दर्ज वर्षा: सोमवार को रांची में 12.6 मिमी, जमशेदपुर में 1.8 मिमी, डालटनगंज में 12.6 मिमी और बोकारो में 14.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
- संताल और कोयलांचल का हाल: संताल से लेकर कोयलांचल तक सोमवार सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में आवाजाही और यातायात प्रभावित रहा.
- सामान्य से कम बरसे बादल: 1 जून से 6 जुलाई तक राज्य में केवल 142.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर यह आंकड़ा 246.2 मिमी होना चाहिए था.
- कुल कमी का अंतर: मानसून के सक्रिय होने के बाद भी झारखंड में इस सीजन में अब तक 103 मिमी कम बारिश दर्ज की गई है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 6, 2026
मुख्य बिंदु
(i) दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर एक (कम दबाव का क्षेत्र (Depression) बना हुआ है।
(ii) अगले 3 दिनों के दौरान देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है।
(iii) 6 तारीख को छत्तीसगढ़ और दक्षिण… pic.twitter.com/Tu4nEPAs6M
कृषि विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड के प्रमुख जिलों में इस बार राजधानी रांची बारिश के मामले में सबसे आगे चल रही है. 1 जून से अब तक रांची में रिकॉर्ड 299.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जिससे यहां के जलस्तर में सुधार देखा जा रहा है.

गढ़वा, पलामू और धनबाद में सूखे जैसे हालात
एक तरफ जहां रांची में अच्छी बारिश हो रही है, वहीं राज्य के कई जिले अब भी सूखे की मार झेल रहे हैं. धनबाद में सामान्य से 38% कम यानी केवल 167.7 मिमी बारिश हुई है.
- गढ़वा: 175 मिमी की जगह महज 18.9 मिमी बारिश।
- चतरा: 216 मिमी के मुकाबले सिर्फ 56.6 मिमी बारिश।
- कोडरमा: 222.7 मिमी की आवश्यकता के विपरीत केवल 53.5 मिमी वर्षा।
- पलामू: 165.3 मिमी की जगह मात्र 76.3 मिमी बारिश दर्ज
null







