Newshaat_Logo

15 अगस्त तक झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

Jharkhand Weather Update: 14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट है. 15 अगस्त को रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है.
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। 12 और 13 अगस्त को दक्षिणी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 14 और 15 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, वज्रपात की आशंका, IMD की चेतावनी  Jharkhand Weather Today rain thunderstorm lightning strike IMD warning

12-13 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

झारखंड: 15 अगस्त तक भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट

14 अगस्त को इन जिलों में येलो अलर्ट

14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Monsoon 2022: रांची में झमाझम बारिश... झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन व  वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी - Jharkhand Weather Monsoon 2022 Rainfall in  Ranchi Weather Department Said to Rain

15 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

5 अगस्त का मौसम: उत्तर भारत के 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 जिलों  में सबसे अधिक अटैक; IMD अलर्ट - weather update 5 august 2026 thunderstorm  and heavy rain

रांची में सबसे अधिक 46 मिमी बारिश

राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। रांची में करीब 46 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा जमशेदपुर में 35 मिमी, चाईबासा में 25 मिमी, सिमडेगा में 32 मिमी, खूंटी में 18 मिमी, लोहरदगा में 8 मिमी, सरायकेला में 20 मिमी, लातेहार में 4 मिमी, गुमला में 2 मिमी और बोकारो में 4 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

झारखंड में सामान्य से 22% कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 11 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में राज्य में सामान्य बारिश 616.5 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 483.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम में स्थिति अलग है। यहां इस अवधि में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं, राजधानी रांची में 1 जून से 11 अगस्त तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भारी बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गयी है। खेतों या खुले मैदान में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने की जरूरत है।