Newshaat_Logo

झारखंड के इन जिलों में आज मेहरबान रहेगा मॉनसून, कई जिलों में अलर्ट

Jharkhand Weather Update: 9 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि 10 अगस्त को राज्य के अलग-अलग इलाकों में फिर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं
 
JHARKHAND

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 8 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी रांची में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश और बादलों का असर बना रहेगा।

Jharkhand weather update heavy rain alert for 12 districts thunderstorm  lightning imd monsoon news झारखंड में झूमकर बरसेंगे बदरा, रांची समेत 12  जिलों में होगी भारी बारिश, IMD अपडेट, Jharkhand ...

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

lucknow uttar pradesh weather 18 April heat wave alert el nino effects on  coming monsoon up weather update | तपती हवाओं में झुलसा लखनऊ, तो पश्चिमी  यूपी में तेज हवाओं के साथ

इसके अलावा राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 अगस्त को भी दक्षिणी झारखंड के जिलों के साथ गुमला और खूंटी में भारी वर्षा हो सकती है।

8 से 10 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। 9 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि 10 अगस्त को राज्य के अलग-अलग इलाकों में फिर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

इन तीनों दिनों के दौरान कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।

वज्रपात से पति-पत्नी की मौत

गुरुवार को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे बासुदेव महतो (51 वर्ष) और उनकी पत्नी दुलिया देवी (48 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

लोगों के लिए सलाह

लगातार बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है