अगले 5 दिन झारखंड में सक्रिय रहेगा मॉनसून, रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार
रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए विभाग ने संबंधित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चार जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है.
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई इलाकों में मानसून से सक्रिय रहने के कारण किसानों की उम्मीदें एक बार फिर से जगी है. हालांकि इस बार रांची समेत राज्य के सभी जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई. झारखंड में मॉनसून ने गति पकड़ी है और अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। IMD के अनुमान के अनुसार बारिश सक्रिय रहेगी.

कई इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए विभाग ने संबंधित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चार जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. रविवार को देवघर जिले के सिकटिया में सर्वाधिक 54.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा, कोलेबिरा (40.2 मिमी), पपुनकी (30.8 मिमी), नोआमुंडी (23.6 मिमी), राजधनवार (23.2 मिमी) और पालकोट (14.8 मिमी) में भी बारिश हुई. रांची में छिटपुट बारिश दर्ज की गई. डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था. रांची का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
![]()
लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के सदाबे ड्रमरटोली गांव में रविवार को वज्रपात से सदाबे डुमरटोली निवासी विजय उरांव की ढाई साल की बच्ची अंकिता उरांव की मौत हो गई. गढ़वा के रंका प्रखंड के दुधवल गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से शहबाज अंसारी (18 वर्ष), पिता मोजिब अंसारी और फैजुन खातून (12 वर्ष), पिता- अकबर अंसारी की मौत हो गई. वहीं, मझगांव और खरसावां प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई.
![]()
पांच दिनों तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 30 जून को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी झारखंड (कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 1 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद आदि) के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है.







